19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / Jobs / खुशखबरी! पुलिस भर्ती में लड़कियों की ऊंचाई सीमा कम करेगी सरकार

खुशखबरी! पुलिस भर्ती में लड़कियों की ऊंचाई सीमा कम करेगी सरकार

पुलिस भर्ती में लड़कियों की ऊंचाई कम करने पर सरकार कर रही है विचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 9 Jul 2018, 3:05 PM IST

Police Recruitment

खुशखबरी! पुलिस भर्ती में लड़कियों की ऊंचाई सीमा कम करेगी सरकार

पुलिस भर्ती में लड़कियों को ऊंचाई सीमा की बाध्यता में राहत मिलने जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार लड़कियों को पुलिस भर्ती में राहत देने की तैयारी कर रही है। अभी पुलिस भर्ती में लड़कियों की ऊंचाई 158 सेमी होना जरूरी है। लेकिन अब सरकार इसको पांच सेमी कम करने जा रही है। सरकारी होने जा रही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को पेश किया जा रहा है।


महिलाओं को मिलेगा सीधा फायदा
पुलिस भर्ती में लंबाई सीमा कम करने से महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा। इस कैबिनेट बैठक में कुल 37 मसौदे पर चर्चा होनी है। गौरतलब है कि यह चुनावी वर्ष है जिसको देखते हुए सरकार विदेश में पढ़ने के लिए जा रहे ओबीसी छात्रों की संख्या भी 10 से बढ़ाकर 50 करने जा रही है। इसके अलावा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बन रहे ग्लोबल स्किल्स पार्क सिटी के लिए भी अस्थाई पदों का सृजन किया जाएगा।


पीईबी सहायक ग्रेड-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा में जल्द करें अप्लाई
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी पीईबी द्वारा ग्रुप-4 के अन्‍तर्गत सहायक ग्रेड-03, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2018 के ऑनलाइन फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस भर्ती में आॅनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2018 रखी गई है। ऐसे में उम्मीदवार आॅफिशियल वेबसाइट http://www.peb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 28 व 29 जुलाई 2018 को किया जा रहा है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 व 15 जुलाई को

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 व 15 जुलाई 2018 को किया जा रहा है। यह भती परीक्षा जिलेवार आयोजित की जा रही है जिसके लिए उम्मीदवारों को जिला केंद्र की जानकारी भी दे दी गई है। अब जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे जिनमें परीक्षा केंद्रों की जानकारी होगी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 15 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।