GPSC Deputy Section Officer Recruitment 2021: गुजरात लोक सेवा आयोग GPSC ने डिप्टी सेक्शन ऑफिसर/डिप्टी मामलातदार, क्लास-3 पद पर संपन्न भर्ती परीक्षा से संबंधित मार्कशीट और री-चेकिंग के लिए गाइडलाइन जारी कर दिए हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार जो उप अनुभाग अधिकारी/उप मामलातदार पद के लिए वर्णनात्मक परीक्षा में शामिल हुए थे वो गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर डिटेल में जानकारी हासिल कर सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं। गाइडलाइन के मुताबिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने उत्तर पुस्तिका में अंकों की जांच और री-चेकिंग का दावा कर सकते हैं।