Greater Chennai City Urban Health Mission Recruitment 2021: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। ग्रेटर चेन्नई सिटी ( Greater Chennai City ) ने अर्बन हेल्थ मिशन के तहत 300 ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य आवेदक ग्रेटर 13 मई 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://www.chennaicorporation.gov.in/gcc/ से आवेदन पत्र डाउन लोड कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने की प्रक्रिया और अन्य जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन में नियुक्त किया जाएगा।