गुजरात जीडीएस के परिणाम के मुताबिक सभी उम्मीदवारों में से केवल 1816 उम्मीदवारों को अहमदाबाद शहर, बनासकांठा, गांधीनगर, महेसाणा, पाटन, साबरकांठा, अमरेली, भावनगर, गोंडल, जामनगर, जूनागढ़, कच्छए, पोरबंदर के लिए चुना गया है। राजकोट, सुरेंद्रनगर, आनंद, बारडोली, भरूच, खेड़ा, नवसारी, पंचमहल, आरएमएस डब्ल्यू डिवीजन, सूरत, वडोदरा पूर्व, वडोदरा पश्चिम, वलसाड के लिए चयनित घोषित किया गया है। 10 उम्मीदवारों का परिणाम सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर रोका गया है। कुछ तकनीकी कारणों की वजह से उम्मीदवारों के परीक्षा परिणामा को होल्ड पर रखा गया है।