2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात हाई कोर्ट में निकली इंग्लिश स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती, आवेदन का लास्ट मौका

गुजरात हाई कोर्ट ने इंग्लिश स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां गुजरात के अलग-अलग शहरों में स्थित निचली अदालतों में की जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 28 Aug 2018, 7:38 PM IST

Gujrat High Court Recruitment 2018

गुजरात हाई कोर्ट में निकली इंग्लिश स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती, आवेदन का लास्ट मौका

गुजरात हाई कोर्ट ने इंग्लिश स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां गुजरात के अलग-अलग शहरों में स्थित निचली अदालतों में की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते है। आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त 2018 है। इस भर्ती में सभी तरह आरक्षण का लाभ गुजरात के मूल निवासियों को दिया जाएगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में रहकर आवेदन कर सकेंगे।

पद का नाम: इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड–III
रिक्त पदों की संख्या: 92

पदों का वर्गीकरण
- अहमदाबाद, पद : 04
- अमरेली, पद : 01
- आनंद, पद : 03
- बनासकांठा (पालनपुर), पद : 05
- भरुच, पद : 04
- देवभूमि द्वारका, पद : 01
- गिर सोमनाथ, पद : 01
- जामनगर, पद : 11
- कच्छ, पद : 03
- खेड़ा (नाडियाड) पद : 12
- महेसाणा, पद : 09
- महिसागर, पद : 01
- नवसारी, पद : 01
- पंचमहल, पद : 04
- पाटण, पद : 04
- पोरबंदर, पद : 01
- राजकोट, पद : 10
- साबरकांठा, पद : 02
- सूरत, पद : 02
- वडोदरा, पद : 11
- वलसाड, पद : 02

शैक्षणिक योग्यता: आवेदनकर्ता किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी विषय में स्नातक हो। इंग्लिश शॉर्टहैंड में उसकी स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हो। इन सबके अलावा अभ्यर्थी को इंग्लिश, गुजराती और हिंदी भाषा की पर्याप्त जानकारी हो।

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु में एससी, एसटी, एसईबीसी और महिलाओं को पांच वर्ष की छूट होगी। जबकि दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट होगी। आयु की गणना 31 अगस्त 2018 को बेस मानकर की जाएगी।


वेतनमान : इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को प्रतिमाह 39,900 से 1,26,600 रुपए वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों का चयन स्टेनोग्राफी/ स्किल टेस्ट और वायवा के आधार पर होगा। स्टेनोग्राफी/ स्किल टेस्ट के लिए 60 अंक और वायवा के लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया है जबकि एससी, एसटी, एसईबीसी और दिव्यांगों के लिए शुल्क की राशि 300 रुपए है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट या चालान माध्यम से कर सकते है।


महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 31 अगस्त 2018
स्टेनोग्राफी/ स्किल टेस्ट की तारीख : 25 नवंबर 2018
वायवा का आयोजन: जनवरी/ फरवरी 2019

आॅफिशियल वेबसाइट : www.gujarathighcourt.nic.in, https://hc-ojas.guj.nic.in

आवेदन प्रक्रिया: पात्र अभ्यर्थी आॅफिशियल वेबसाइट https://hc-ojas.guj.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।