25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IBPS Clerk Mains Result 2020: आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा के रिजल्ट जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें चेक

IBPS Clerk Mains Result 2020: आईबीपीएस ने सीआरपी क्लर्क -X मुख्य परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। संस्थान द्वारा जारी सीआरपी क्लर्क-X भर्ती के लिए...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 1 Apr 2021, 11:17 AM IST

ibps_clerk_mains_result_2020.png

IBPS Clerk Mains Result 2020: आईबीपीएस ने सीआरपी क्लर्क-X मुख्य परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। संस्थान द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परिणामों की घोषणा नियत तिथि पर ही कर दी गई है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के एजुकेशन पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Check IBPS CRP Clerk-X Recruitment Mains Exam Result 2020

बता दें कि आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क-X मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी को किया गया था। इस भर्ती के जरिए यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक, पीएनबी, भारतीय बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में क्लर्क के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। सीआरपी क्लर्क-X भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 2557 पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा का 5, 12 और 13 दिसंबर 2020 को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स परीक्षा के रिजल्ट 10 फरवरी 2021 को जारी किए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र थे।

Read More: IBPS क्लर्क, पीओ और एसओ भर्ती की प्रोविज़नल अलॉटमेंट लिस्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

How To Check IBPS Clerk Mains Result 2020
आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क-X की मुख्य परीक्षा के रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध क्लर्क मुख्य परीक्षा 2020 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही नया पेज ओपन होगा, यहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर, लॉगिन करें। लॉगिन के साथ ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।