31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPMRC Answer key 2021: यूपी मेट्रो की 17 अप्रैल को आयोजित हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड

UPMRC Answer key 2021: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRC) ने विभिन्न पदों के लिए 17 अप्रैल को आयोजित हुई लिखित परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 21 Apr 2021, 9:06 AM IST

आरपीएससी स्कूल व्याख्याता answer key विभिन्न विषयों की जारी

Kerala KEAM 2020 answer key

UPMRC Answer key 2021: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRC) ने विभिन्न पदों के लिए 17 अप्रैल को आयोजित हुई लिखित परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने सवालों के सही जवाब चेक कर सकते हैं और इससे प्राप्तांक भी तय कर सकते हैं। यूपीएमआरसी आंसर की चेक करने के लिए डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Check UPMRC Answer Key

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRC) द्वारा विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे गए सवालों पर आपत्ति है, वे उन प्रश्नों के लिए आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करवानी है, उसके लिए तथ्यात्मक दस्तावेज भी संलग्न करना होगा। UPMRC के अनुसार ऑनलाइन आपत्तियां आज यानि 21 अप्रैल से दर्ज करवा सकते हैं।

Read More: एफसीआई में निकली विभिन्न पदों भर्तियां , जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

लिखित परीक्षा सहायक प्रबंधक / संचालन के 6 पदों, स्टेशन नियंत्रक सह ट्रेन ऑपरेटर (एससीटीओ) के 186 पदों, मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) के 52 पदों, मेंटेनर (सिविल) के 24 पदों, और मैनेजर के 24 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, उत्तर कुंजी की जाँच करने और आपत्तियाँ उठाने के लिए UPMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

1) UMPRC की आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर जाएं
2) शीर्ष नव बार में करियर के लिंक पर स्क्रॉल करें और रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें
3) अब खुलने वाले नए पेज पर 'आपत्ति उठाने के लिए यहां क्लिक करें' के लिंक पर क्लिक करें
4) अपनी यूजर आईडी और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें

Web Title: How To Check UPMRC Answer key 2021