जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 का आयोजन 21 नवंबर, 2021 को किया जाएगा। सामान्य चिकित्सा और बाल रोग विषय के लिए पेपर- I (कोड नंबर 1) की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। विषयों (ए) सर्जरी, (बी) स्त्री रोग एवं प्रसूति और (सी) निवारक और सोशल मेडिसिन विषयों के लिए पेपर II दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।