बोर्ड ने परीक्षा का लिंक आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in - पर ऐक्टिवेट कर दिया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए आरआरबी 35,208 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि एडमिट कार्ड में दिया गया परीक्षा का वेन्यू, टाइमिंग, एड्रेस वगैरह सब फाइनल होगा और इसमें किसी भी तरह की परिवर्तन नहीं किया जाएगा। कैंडीडेट्स को दो राउंड की परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। पहला कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और दूसरा स्किल टेस्ट।