कर्मचारी चयन आयोग ने अभी उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य (सेंट्रल रीजन) के अंदर परीक्षा केंद्र चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए ही एडमिट कार्ड जारी किए हैं। अन्य क्षेत्रों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। SSC CGL 2018 Tier - II परीक्षा 11 सितंबर से 14 सितंबर, 2019 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने एसएससी सीजीएल 2018 टियर सेकंड एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।