कुछ गवर्नमेंट जॉब्स में कॉम्पीटीशन बहुत कम होता है उनमें से पुस्तकालय एवं सुचना विज्ञान, फायरमैन, सेनेट्री इंस्पेक्टर, फ़ूड एनालिसिस, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग आदि बहुत से विभाग है। ऐसे विभागों में आवेदनों की संख्या बेहद कम होती है जहाँ थोड़ी सी मेहनत से ही परीक्षा पास की जा सकती है। Sarkari naukri के लिए आर्मी रैली भर्ती के जरिये दसवीं पास जॉब्स भी देखि जा सकती है। शारीरिक दक्षता में पुरे अंक हासिल करने के बाद सिर्फ परीक्षा पास होने योग्य अंक लाकर भी चयन हो जाता है। नगर निगम में सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए कोई भी एजुकेशन सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं होती। अनुभव प्रमाण पत्र के जरिये ही सरकारी नौकरी में प्रवेश का मौका रहता है।