HSSC Patwari Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्राम सचिव और पटवारी के रिक्त पदों पर अधिसूचना जारी की थी। पूर्व में इस भर्ती के लिए आवेदन भी मांगे गए थे। लेकिन एक बार फिर से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 2385 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 8 मार्च 2021 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2021 है। हालांकि, एचएसएससी पटवारी आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2020 है। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।