IAF Group C Recruitment 2021 : भारतीय वायुसेना में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने ग्रुप C सिविलियन के पदों के लिए वैकेंसी जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के तहत स्टोर अधीक्षक, एलडीसी, बावर्ची, बढ़ई, सिविलियन मैकेनिक, फायरमैन और एमटीएस पदों पर भर्ती की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक या इससे पहले आवेदन कर सकते है।