
IBPS Clerk Mains Result
IBPS Clerk Mains Result 2022-23: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आज आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2022 घोषित किया है। वेबसाइट पर 1 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 तक रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। बता दे आईबीपीएस मुख्य परीक्षा (IBPS Clerk Mains) का आयोजन अक्टूबर 2022 में कराया गया था उसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो सीआरपी क्लर्क मुख्य परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। वे उम्मीदवार जो आईबीपीएस क्लर्क मेन्स मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए थे और परीक्षा पास कर ली है, वे साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) साक्षात्कार के दौर की तारीखें और समय जल्द जारी करेगा। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है की वो इंस्टीट्यूट और बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
IBPS क्लर्क मेन्स के लिए इंटरव्यू डेट्स कब जारी होगी ?
आप को बता दे वेबसाइट पर 1 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 तक रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। आईबीपीएस मुख्य परीक्षा (IBPS Clerk Mains) का आयोजन अक्टूबर 2022 में कराया गया था, आज एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के पश्चात् अब इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) साक्षात्कार के दौर की तारीखें, समय जल्द जारी करेगा। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है की वो इंस्टीट्यूट और बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।
यह भी पढ़ें: JEE Main 2023: जेईई मेन परीक्षा के लिए जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) रिजल्ट कैसे करें चेक ?
1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं।
2. यहां होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
4. अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर शो हो जाएगा।
5. उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक और फाइल डाउनलोड करें।
6. भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड टॉपर्स को दिए जाएंगे 1 लाख रुपये, लैपटॉप और ये सब कुछ देखें यहां
Published on:
1 Apr 2023, 12:11 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.