शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, ऑफिसर स्केल 1 (असिस्टेंट मैनेजर) के लिए 18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम, ऑफिसर स्केल 2 (मैनेजर) के लिए 21 वर्ष से अधिक और 32 वर्ष से कम और ऑफिसर स्केल 3 (सीनियर मैनेजर) के लिए 21 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम आयु का निर्धारण किया गया है। आयु की गणना 1 जून, 2021 के अनुसार की जाएगी।