28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Recruitment 2022 : आईडीबीआई बैंक विभिन्न पदों के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

IDBI Bank Recruitment 2022 : आईडीबीआई बैंक ने अनुबंध के आधार पर हेड - डेटा एनालिटिक्स, हेड - प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) कंप्लायंस और डिप्टी सीटीओ (डिजिटल) के पद के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 20 Sep 2022, 5:23 PM IST

IDBI Bank Recruitment 2022

IDBI Bank Recruitment 2022

IDBI Bank Recruitment 2022 : बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका आया हैं। आईडीबीआई बैंक ने विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जारी अधिसूचना के अनुसार बैंक अनुबंध के आधार पर हेड- डेटा एनालिटिक्स, हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आईटी कंप्लायंस और डिप्टी सीटीओ डिजिटल के पद के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार अपना आवेदन भर्ती @idbi.co.in पर 30 सितंबर 2022 तक या उससे पहले भेज सकते हैं।


आवेदन की अंतिम तिथि - 30 सितंबर 2022


हेड - डेटा एनालिटिक्स - 1 पद
हेड - प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) कंप्लायंस - 1 पद
डिप्टी सीटीओ (डिजिटल) - 1 पद


हेड- 57 वर्ष
हेड आईटी - 45 से 55 वर्ष
डीटीसीओ - 45 से 55 वर्ष

यह भी पढ़ें- Police Recruitment 2022 : 10वीं पास के लिए 3484 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन


शैक्षिक योग्यता
हेड - डेटा एनालिटिक्स - सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से एमसीए के साथ सांख्यिकी या किसी इंजीनियरिंग विषय में पूर्णकालिक मास्टर या स्नातक की डिग्री या विज्ञान में स्नातक। भारत या उसके नियामक निकायों का 18 से 20 वर्षों का कुल अनुभव।

हेड - प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) कंप्लायंस - किसी भी इंजीनियरिंग विषय में पूर्णकालिक मास्टर या बैचलर डिग्री या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से एमसीए के साथ विज्ञान में स्नातक। भारत या उसके नियामक निकायों का 18 से 20 वर्षों का आईटी अनुभव।

डिप्टी सीटीओ (डिजिटल) - किसी भी इंजीनियरिंग विषय में पूर्णकालिक मास्टर या स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से एमसीए के साथ विज्ञान में स्नातक। भारत या उसके नियामक निकायों का 18 से 20 वर्षों का कुल आईटी अनुभव।

यह भी पढ़ें- CISF Recruitment 2022: CISF में हेड कांस्टेबल और सहायक उप निरीक्षक के पद पर भर्ती


उम्मीदवारों को विषय पंक्ति में पद के नाम का उल्लेख करते हुए अपना आवेदन “recruitment@idbi.co.in” पर भेजना होगा।