
IDBI Recruitment Salary: IDBI बैंक ने 2025-26 के लिए जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM), ग्रेड ‘O’ के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 676 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से यानी कि 8 मई से शुरू होंगे। बता दें इस पद के लिए उम्मीदवार को अच्छी सैलरी दी जाएगी।
इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2025 से शुरू होकर 20 मई 2025 तक चलेगी। वहीं परीक्षा 8 जून को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
ग्रेड ‘ओ’ के रूप में बैंक की सेवाओं में शामिल होने पर, कंपनी की लागत (सीटीसी) के आधार पर सैलरी 6.14 लाख रुपये से 6.50 लाख रुपये (क्लास ए शहर) के बीच होगी। वार्षित वेतन में वृद्धि प्रदर्शन या बैंक के अनुसार तय की जाएगी। इसके लिए अन्य पैरामीटर को भी ध्यान में रखा जाएगा।
यदि सैलरी देखकर अप्लाई करने का मन बना रहे हैं तो जान लें इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा। कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो 1 मई 2025 तक उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। IDBI ने वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी करते हुए सभी कैंडिडेट्स को सूचित किया है कि यदि आप शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के नियमों को पूरा नहीं कर रहे हैं तो आवेदन न करें, अन्यथा आवेदन रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। एक से ज्यादा आवेदन करने वालों के लिए भी सिर्फ लेटेस्ट एप्लीकेशन ही स्वीकार किए जाएंगे। वहीं बैंक के पास पूरा अधिकार है कि पद घटा या बढ़ा सकते हैं।
Updated on:
8 May 2025, 4:35 PM IST
Published on:
8 May 2025, 4:35 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.