27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुणे स्थित भारतीय उष्णुदेशीय मौसम विभाग संस्थान में 67 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

पुणे स्थित भारतीय उष्णुदेशीय मौसम विभाग संस्थान ( IITM ) ने 67 पदों पर अावेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 11 Nov 2017, 6:43 PM IST

iitm

पुणे स्थित भारतीय उष्णुदेशीय मौसम विभाग संस्थान ( IITM ) ने 67 पदों पर अावेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 19 नवंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

पुणे स्थित भारतीय उष्णुदेशीय मौसम विभाग संस्थान ( IITM ) में रिक्त पदों का विवरणः

प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-सी, पद : 20
योग्यता : न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ तय विषय में बीई या बीटेक डिग्री हो। साथ में तीन साल का अनुभव हो। या तय विषय में 60 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री हो। मास्टर डिग्री के बाद शोध में तीन साल का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : 40 वर्ष।
मासिक वेतन : 58,000 रुपये।

प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-बी, पद : 26
योग्यता : न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ तय इंजीनियरिंग विषय में बीई या बीटेक डिग्री हो। या न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फिजिक्स/एटमॉस्फेरिक साइंस/जियोफिजिक्स (मीटिरोलॉजी) में एमएससी डिग्री हो।
अधिकतम आयु : 35 वर्ष।
मासिक वेतन : 49,000 रुपये।

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, : 01
योग्यता : न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ फिजिक्स/मीटिरोलॉजी/एटमॉस्फेरिक साइंसेज/इंवायरन्मेंटल साइंसेज/जियोफिजिक्स में एमएससी डिग्री हो।
अधिकतम आयु : 28 वर्ष।
मासिक वेतन : 29,200 रुपये।

प्रोजेक्ट असिस्टेंट, पद : 09
योग्यता : न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ तय विषय में बीई या बीटेक डिग्री हो। या एटमॉस्फेरिक साइंस/ फिजिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/जियोफिजिक्स/मीटिरोलॉजी में एसएससी डिग्री हो।
अधिकतम आयु : 28 वर्ष।
मासिक वेतन : 22,000 रुपये।

यूडीसी, पोस्ट कोड , पद : 08
योग्यता : बैचलर डिग्री। कंप्यूटर ऑपरेशन की बेसिक जानकारी हो। एडमिनिस्ट्रेशन या अकाउंट्स/पर्चेज में तीन साल का अनुभव प्राप्त हो।
अधिकतम आयु : 28 वर्ष।
मासिक वेतन : 25,500 रुपये।

सेक्शन ऑफिसर, पद : 02
योग्यता : मास्टर डिग्री हो। कंप्यूटर पर काम करना आता हो। इसके साथ ही तीन साल का अनुभव प्राप्त हो।
अधिकतम आयु : 35 वर्ष।
मासिक वेतन : 44,900 रुपये।

कंप्यूटर एप्लीकेशन सपोर्टिंग साइंटिस्ट, पद : 01
योग्यता : कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री हो। या कंप्यूटर साइंस/आईटी में बीई या बीटेक डिग्री हो। आईटी/कंप्यूटर/साइंस में कम से कम तीन साल का अनुभव प्राप्त हो। इसके साथ ही वेबपेज डिजाइनिंग, डाटा अपलोडिंग, पोर्टिंग सॉप्टेवयर की पर्याप्त जानकारी हो।
अधिकतम आयु : 28 वर्ष।
मासिक वेतन : 75,000 रुपये।

चयन प्रक्रिया : यूडीसी पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा। शेष पदों पर चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू में अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी और ओरिजनल को लेकर जाएं।

आवेदन शुल्क : किसी भी पद के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए संस्थान की वेबसाइट पर जाएं। फिर होमपेज पर करियर्स ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां से ऑनलाइन निर्देशों को समझ आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 19 नवंबर 2017

अधिक जानकारी यहांः
फोन : 020-2590-4200
ई-मेल : swati@tropmet.res.in
वेबसाइट : www.tropmet.res.in

पुणे स्थित भारतीय उष्णुदेशीय मौसम विभाग संस्थान ( IITM ) में रिक्त पदों की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।