
India Post Mail guard recruitment 2018, इंडिया पोस्ट, एपी सर्कल ने पोस्टमैन और मेल गार्ड के रिक्त 245 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 15 मार्च 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारियों के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
इंडिया पोस्ट, एपी सर्कल में रिक्त पदों का विवरणः
पोस्टमैन: 234 पद
मेल गार्ड: 11 पद
इंडिया पोस्ट, एपी सर्कल में पोस्टमैन और मेल गार्ड के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए योग्यता मानदंड शैक्षणिक तकनीकी योग्यता व अनुभव:
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिक होना चाहिए या समकक्ष, इसके साथ ही पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।
आयु सीमा: जनरल : 18 से 27 वर्ष
परीक्षा पैटर्न:
उम्मीदवारों को एक एप्टीट्यूड टेस्ट से गुजरना होगा जो 100 अंकों का होगा और इसमें 10 वीं कक्षा के स्तर के सवाल हो सकते हैं। यह टेस्ट चार भागों का होगा जिसमे नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
इंडिया पोस्ट, एपी सर्कल में पोस्टमैन और मेल गार्ड के रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट, एपी सर्किल के वेबसाइट www.appost.in या www.indiapost.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च 2018 तक कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट, एपी सर्कल में पोस्टमैन और मेल गार्ड के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथि: आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 14 फरवरी 2018
आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि:15 मार्च 2018
डाकघरों में शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि: 16 मार्च 2018
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2018
India Post Mail guard recruitment notification 2018:
इंडिया पोस्ट, एपी सर्कल ने पोस्टमैन और मेल गार्ड के रिक्त 245 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।
परिचयः
भारतीय डाक सेवा ( India Post ) भारत सरकार द्वारा संचालित डाकसेवा है जो ब्रांड नाम के तौर पर इंडिया पोस्ट या भारतीय डाक के नाम से काम करती है।
Published on:
03 Mar 2018 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
