India Post GDS Recruitment 2021: दसवीं पास सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वर्तमान में ज्यादातर नौकरियां प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए ही प्राप्त की जा सकती है। लेकिन आज हम आपको ऐसी जॉब्स के बारे में बता रहे हैं, जो बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के मिलेगी। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ और केरल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के कुल 2558 पर निकाली है। आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 8 मार्च 2021 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती पोर्टल, appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है।