
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आपके लिए सुनहरा मौका ले कर आया है। पेमेंट बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने करीब 344 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से जारी है। वहीं अंतिम तारीख 31 अक्टूब 2024 है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें, जिसका पता है www.ippbonline.com
ग्रामीण डाक सेवक (IPPB Executive Recruitment 2024) एग्जीक्यूटिव पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। इसका पेमेंट ऑनलाइन मोड में करना होगा। अन्य किसी माध्यम से फीस पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही दो साल ग्रामीण डाक सेवक के रूप में काम करना भी जरूरी है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 35 साल के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक एग्जीक्यूटिव पद पर चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा पास करने वालों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवार को 30 हजार प्रति महीने की सैलरी दी जाएगी।
Updated on:
17 Oct 2024, 11:15 AM IST
Published on:
17 Oct 2024, 11:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.