India Post Uttrakhand Circle Recruitment 2021: भारतीय डाक में कॅरियर बनाने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका आया है। भारतीय डाक ने उत्तराखंड पोस्टल सर्किल (India Post Uttrakhand Circle Recruitment 2021) में ग्रुप D के पदों पर भर्ती वैकेंसी निकाली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट, रेलवे मेल सर्विस के लिए सॉर्टिंग असिस्टेंट और MTS के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती स्पोर्ट कोटा के तहत की जाएगी।