Indian Army Agniveer Recruitment 2023: अग्निपथ योजना के अनुसार, भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। इस अधिसूचना में भर्ती रैली के लिए आवश्यक सभी जानकारी प्रदान की गई है। इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके मुताबिक रैली से पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी और केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की है। भारतीय सेना में उम्मीदवारों को शामिल करने के लिए भारतीय सेना द्वारा रैली-वार अग्निवीर भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की गई है। अभ्यर्थी joinndianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत सशस्त्र बलों के लिए 17.5 से 21 वर्ष की आयु के पुरुषों और महिलाओं की भर्ती की जाएगी। अग्निवीर के रूप में सेना में शामिल होने के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि 16 फरवरी से 15 मार्च, 2023 तक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयु, शिक्षा और शारीरिक मानकों सहित कुछ योग्यताओं को पूरा करना होगा।