Indian Army Rally Bharti 2020: भारतीय सेना रैली भर्ती का आयोजन चार जिलों के लिए दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में किया जाएगा। इन सेना रैली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी की जाएगी। हरियाणा में 2 दिसंबर से 12 दिसंबर 2020 के बीच सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली भर्ती रेवाड़ी जिले के राव तुला राम स्टेडियम में होगी। joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस भर्ती रैली में हरियाणा के हिसार, जिंद, फतेहाबाद और सिरसा जिले के युवा योग्य होंगे। ये भर्ती भारतीय सेना में सिपाही ट्रेड्समैन कैटेगरी के लिए की जा रही है।