इन पदों के लिए भारतीय सेना ( Indian Army ) अंबाला, लखनऊ, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में भर्ती रैलियों का आयोजन करेगी। रैली के लिए प्रवेश पत्र पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को उनके गृह जिलों के आधार पर स्थान आवंटित किया जाएगा। भर्ती रैली का अंतिम स्थान और तारीख एडमिट कार्ड पर दी जाएगी।