29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Navy MR Recruitment 2021: नौसेना में एमआर के लिए 300 पदों पर वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

भारतीय नौसेना में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना ने एमआर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नौसेना ने 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2021 के रोजगार समाचार पत्र में मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों की नाविक के रूप में भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Oct 2021, 4:07 PM IST

Indian Navy MR Recruitment 2021:

Indian Navy MR Recruitment 2021:

Indian Navy MR Recruitment Notification 2021: भारतीय नौसेना में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना ने एमआर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नौसेना ने 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2021 के रोजगार समाचार पत्र में मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों की नाविक के रूप में भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

300 एमआर की होगी भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 22 अप्रैल बैच के लिए भारतीय नौसेना के लिए कुल 300 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 02 नवंबर, 2021 तय की गई है। उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियों, रिक्ति, वेतन, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।


महत्वपूर्ण तिथियां:—
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 02 नवंबर, 2021

भारतीय नौसेना एमआर रिक्ति विवरण:—
कुल पदों की संख्या : 300 एमआर पद


भारतीय नौसेना एमआर वेतन:—
प्रारंभिक प्रशिक्षण अवधि के दौरान, 14,600/- रुपए प्रतिमाह देय होगा।
प्रारंभिक प्रशिक्षण के सफल समापन पर, उन्हें डिफेंस पे मैट्रिक्स (21,700 रुपए से 69,100 रुपए) के स्तर 3 में रखा जाएगा।

आयु सीमा:—
उम्मीदवारों का जन्म 01 अप्रैल, 2002 से 30 सितंबर, 2005 के बीच होना चाहिए।

Read More:— Railway Recruitment 2021: बिना परीक्षा के रेलवे में 2206 पदों पर नौकरी, 10वीं पास वाले करें आवेदन

चयन प्रक्रिया:—
— लिखित परीक्षा
— शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी)

— परीक्षा पैटर्न 2021:—
वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न 2 खंडों यानी विज्ञान और गणित और सामान्य ज्ञान में विभाजित होंगे।
प्रश्न पत्र द्विभाषी होगा (हिंदी और अंग्रेजी)
प्रश्न पत्र का मानक 10वीं स्तर का होगा और परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम वेबसाइट
www.joinindiannavy.gov.in पर उपलब्ध है।
लिखित परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्मीदवारों का उसी दिन पीएफटी किया जाएगा।

Read More:— HSSC Constable admit card 2021: पुरुष कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड आज, जानिए एग्जाम शेड्यूल और पैटर्न

भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन:—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
— यदि पहले से पंजीकृत नहीं है, तो अपनी ईमेल आईडी से स्वयं को पंजीकृत करें।
— इसके बाद पंजीकृत ईमेल से लॉग-इन करें और 'वर्तमान अवसर' पर क्लिक करें।
— अब आपके सामने एक नया फॉर्म खुलेगा, इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद सबिमिट करें।
— 'सबमिट' बटन पर क्लिक करने से पहले सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही हैं, सभी आवश्यक दस्तावेजों को मूल रूप में स्कैन करके अपलोड किया गया है।

Read More:— NEET MDS Exam 2022 Postponed: नीट एमडीएस परीक्षा स्थगित, नई तारीख का किया ऐलान