
Indian Postal Service Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी (Sarkari Jobs) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय डाक में नौकरी का सुनहरा मौका है। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के जरिए कुल 47 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जल्द अप्लाई करें।
IPPB के कुल 47 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 15 मार्च से शुरू है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अप्रैल 2024 है। 5 अप्रैल को 11:59 से पहले अप्लाई कर लें। बता दें कि अंतिम तिथि के बीत जाने पर आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) की एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इच्छुक उम्मीदवार को 750 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। एससी/एसटी, पीडब्लूडी के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। ग्रेजुएशन के मार्क्स और ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू में आने वाले अंकों के आधार पर उम्मीदवार को चुना जाएगा।
IPPB के माध्यम से कुल 47 पदों पर बहाली की जाएगी। इनमें से 21 पद अनारक्षित कैटेगरी, 4 रिक्तियां ईब्लूएस कैटेगरी, 12 ओबीसी कैटेगरी, एससी कैटेगरी के लिए 7 और 3 एसटी कैटेगरी के लिए तय है। रिक्तियों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है, यह बैंक की डिमांड के आधार पर तय होगा।
अप्लाई करने से पहले एक बार सारी जानकारी ले लें- Download Information
IPPB की आधिकारिक वेबसाइट- ippbonline.com
Updated on:
21 Mar 2024, 10:13 AM IST
Published on:
17 Mar 2024, 2:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.