30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Integral Coach Factory Railway Recruitment 2021: स्टाफ नर्स,असिस्टेंट और जीडीएमओ के 39 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Integral Coach Factory Railway Recruitment 2021: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ( ICF ), इंडियन रेलवे ने हाउस कीपिंग, स्टाफ नर्स और असिस्टेंट के रिक्त 39 पदों पर भर्ती के लिए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 7 May 2021, 6:39 PM IST

ICF Recruitment

ICF Recruitment

Integral Coach Factory Railway Recruitment 2021: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई, रेल मंत्रालय ने कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर (GDMO) और पैरा मेडिकल स्टाफ (स्टाफ नर्स और हाउस) के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती कोरोना महामारी के दौरान कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जाएगी। जो उम्मीदवार इस पद को प्राप्त करना चाहते है वे ICF की आधिकारिक वेबसाइट pbicf.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मई 2021 निर्धारित की गई है।

Read More:- Indian Army JAG 2021 Recruitment: भारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 13 मई 2021 शाम 5:30 बजे तक

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री रेलवे रिक्ति विवरण
39 पद

कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर (GDMO) - 05 पद
स्टाफ नर्स स्तर 7 - 13 पोस्ट
हाउस कीपिंग असिस्टेंट लेवल 1 - 21 पोस्ट

Read More:- UCIL MO Recruitment 2021 मेडिकल ऑफिसर के 4 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री हाउस कीपिंग असिस्टेंट, स्टाफ नर्स और जीडीएमओ पदों के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता और अनुभव:

कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर (GDMO) – MBBS डिग्री
स्टाफ नर्स - उम्मीदवार को नर्सिंग स्कूल या भारतीय नर्सिंग काउंसिल से मान्यताप्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में तीन साल का सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए साथ ही उसे एक रजिस्टर्ड नर्स और एक साल का अनुभव वांछनीय है। पद से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।
हाउस कीपिंग असिस्टेंट - 10 वीं पास
आयु सीमा:

सीएमपी (जीडीएमओ): 53 वर्ष से अधिक नहीं।
स्टाफ नर्स: 20 साल से 40 साल।
हाउस कीपिंग असिस्टेंट: 18 साल से 33 साल।
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें 202`?

उम्मीदवार 13 मई 2021 को या उससे पहले http://pbicf.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।