4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISRO JRF Recruitment 2017, इसरो में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) सहित अन्य 84 पदों की भर्ती, करें आवेदन

ISRO JRF Recruitment 2017, इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) सहित अन्य 84 पदों की भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 27 Oct 2017, 5:48 PM IST

isro

ISRO JRF Recruitment 2017, इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) सहित अन्य 84 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इन पदों के लिये पात्र उम्मीदवार 17 नवंबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन , (इसरो) ( Indian Space Research Organisation, ISRO) भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है जिसका मुख्यालय बेंगलुरू कर्नाटक में है। संस्थान में लगभग सत्रह हजार कर्मचारी एवं वैज्ञानिक कार्यरत हैं। संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष संबधी तकनीक उपलब्ध करवाना है। अन्तरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में उपग्रहों, प्रमोचक यानों, परिज्ञापी राकेटों और भू-प्रणालियों का विकास शामिल है।

1969 में स्थापित, इसरो अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए तत्कालीन भारतीय राष्ट्रीय समिति (INCOSPAR) स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनके करीबी सहयोगी और वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के प्रयासों से 1962 में स्थापित किया गया।


इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) में रिक्त पदों का विवरणः
जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ): 58 पद
रिसर्च एसोसिएट (आरए): 14 पद
टेक्नीकल असिस्टेंट : 04 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन : 02 पद
कंप्यूटर साइंस / आईटी: 01 पद
मैकेनिकल: 01 पद
साइंटिफिक असिस्टेंट : 04 पद
साइंटिफिक असिस्टेंट- ए: 01 पद
टेक्नीशियन- बी: 03 पद


इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो) में रिक्त पदों पर पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यताः
जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ): उम्मीदवार को मास्टर डिग्री के साथ नेट की योग्यता होनी चाहिए या समकक्ष योग्यता, साथ ही पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

आयु सीमा:
जूनियर रिसर्च फेलो: ऊपरी आयु सीमा 28 साल।
रिसर्च एसोसिएट,टेक्नीकल असिस्टेंट,साइंटिफिक असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट,टेक्नीशियन- ए: ऊपरी आयु सीमा 35 साल है।

आवेदन कैसे करें:
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार वेबसाइट www.isro.gov.in/recruitment.sac.gov.in/OSAR के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 17 नवम्बर 2017 तक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 17 नवंबर 2017

ISRO JRF Recruitment Notification 2017:

ISRO JRF Recruitment 2017, इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) सहित अन्य 84 पदों की भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।