ISRO SHAR Recruitment 2023: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (SDSC SHAR), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल भर्ती अभियान के तहत तकनीकी सहायक/वैज्ञानिक सहायक/पुस्तकालय सहायक-ए और तकनीशियन-बी/ड्राफ्ट्समैन-बी सहित कुल 92 पदों को भरा जाना है। जो कैंडिडेट्स भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 16 मई, 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में इन पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/बीएससी/मास्टर डिग्री में डिप्लोमा सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।