3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स ( ITBP ) ने असिस्टेंट कमांडेंट (इंजीनियर) के कुल 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 22 Aug 2018, 2:51 PM IST

ITBP

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

ITBP Assistant Commandant 2018, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स ( ITBP ) ने असिस्टेंट कमांडेंट (इंजीनियर) के कुल 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अावेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स ( ITBP ) में रिक्त पदाें का विवरणः

असिस्टेंट कमांडेंट (इंजीनियर), पद : 10 (अनारक्षित-07)
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो।

अधिकतम आयु : 11 सिंतबर 2018 को 30 वर्ष। इस आयु सीमा में एससी/ एसटी आवेदकों को पांच वर्ष और ओबीसी आवेदकों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

वेतनमान : 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये।

चयन प्रक्रियाः
अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानदंड (पीएसटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पीएसटी में सफल होने के बाद पीईटी देना होगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक आईडेंटिफिकेशन होगा। फिर लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल होने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक मानदंडः
- कद (पुरुष) : 165 सेंटीमीटर।
- कद (महिला) : 157 सेंटीमीटर।
- सीना (केवल पुरुष) : सामान्य 81 सेंटीमीटर। फुलाने पर 86 सेंटीमीटर।
- वजन : कद और आयु के सही अनुपात में।

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी):

100 मीटर की दौड़ : पुरुषों को 16 सेकेंड और महिलाओं को 18 सेकेंड में पूरी करनी होगी।
800 मीटर की दौड़ : पुरुषों को 3 मिनट 45 सेकेंड और महिलाओं को 4 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करनी होगी।
लॉन्ग जंप : पुरुषों के लिए 3.5 मीटर (3 चांस) और महिलाओं के लिए 3.0 मीटर (3 चांस)
शॉट पुट (7.26 किग्रा.) : 4.5 मीटर (3 चांस) केवल पुरषों के लिए।

लिखित परीक्षा का स्वरूप:
प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में होगा। इसमें पूछे जाने वाले सवाल स्नातक स्तर के होंगे। इसमें दो पेपर (पेपर-1 और 2) शामिल होंगे। पेपर-1 में बहुविकल्पीय प्रकार और पेपर-2 में विवरणात्मक सवालों के जवाब देने होंगे। प्रत्येक पेपर 100 अंकों के लिए होगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह 50 अंक का होगा।

आवेदन शुल्कः
- 400 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे सिस्टम से करना होगा।
- एससी, एसटी और महिलाओं के लिए शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया:
वेबसाइट www.recruitment.itbpolice.nic.in पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर बाईं तरफ दिए गए व्यू ऑल लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया वेबपेज खुलेगा। यहां ADVERTISEMENT FOR RECRUITMENT OF ASSTT COMDT (ENGR) - 2018 लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
- फिर आवेदन के लिए HOW TO REGISTER & APPLY ONLINE लिकं पर जाएं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 11 सितंबर 2018

ITBP Assistant commandant 2018, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स ( ITBP ) में असिस्टेंट कमांडेंट (इंजीनियर) के कुल 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।