जयपुर नगर निगम भर्ती 2018
जयपुर नगर निगम भर्ती 2018 यानी Jaipur Municipal Corporation Recruitment 2018 के तहत 4961 सफाईकर्मियों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई 2018 रखी गई थी। ऐसे में सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए अंतिम दिन 32,300 आवेदन किए गए। जयपुर समेत राजस्थान के 184 नगरीय निकायों में 21,136 सफाई कर्मचारी भर्ती की जा रही है। इसमें सबसे अधिक 4,961 पदों पर जयपुर नगर निगम में भर्ती की जा रही है।