JKDISM Recruitment 2021: जम्मू और कश्मीर ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत 31 आयुष इकाइयों और 6 विशिष्ट आयुष केंद्रों के लिए कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। जारी की गई अधिसूचना के तहत पंचकर्म / रेजिमेंटल थेरेपी में नर्सिंग अर्दली / स्किल्ड अटेंडेंट के पदों पर भर्ती की जाना हैं। जिसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2021 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
स्किल्ड अटेंडेंट (नर्सिंग अर्दली) पंचकर्म / रेजिमेंटल थेरेपी में - 43 पद
JKDISM भर्ती 2021 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार रेजिमेंटल थेरेपी में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए ।
इच्छुक उम्मीदवार मागें गए सभी दस्तावेज 21 जून 2021 तक या उससे पहले आईएसएम निदेशालय, इंदिरा चौक जम्मू/बेमिना श्रीनगर (हैबिटेट सेंटर के पास) के पते पर आवेदन जमा कर सकते है