ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन में ‘Application form for Recruitment of Aganwadi Workers/ Mini Aganwadi Workers/ Aganwadi Helpers’ पर क्लिक करें। इसके बाद जरुरी निर्देश का पेज ओपन हो जाएगा। इसे पूरा पढ़ने के बाद YES पर क्लिक करें और आगे बढ़ें। यहां एप्लीकेशन में मांगी गई सभी जानकारी सही से भरें और सबमिट कर दें। आवेदन में जनपद का नाम, परियोजना / ब्लॉक का नाम, ग्रामीण/शहरी, ग्राम सभा/वार्ड का नाम और पद के नाम सही से चुनें।