आवेदन प्रक्रियाः
- वेबसाइट (www.jslps.org) पर लॉगइन करें। होमपेज पर करियर्स लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर Advertisement for Walk in Selection of Young Professional (YPs) for JIAGY,RDD,GoJ शीर्षक दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करें। ऐसा करने से पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे ध्यान से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
- आवेदन फॉर्म का प्रोफॉर्मा खुद ही तैयार करना होगा। ए4 साइज के सादे कागज पर अपना व्यक्तिगत ब्योरा, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य जानकारियां दर्ज करें।
- इसके साथ ही पासपोर्ट साइज की सेल्फ अटेस्टेड फोटो चिपकाएं। फिर इस भरे हुए फॉर्म को जांच लें।
- इसके बाद भरा हुआ फॉर्म, जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति सहित सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी इंटरव्यू के दिन अपने साथ लेकर जाएं।