29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri: रेलवे में बिना टेस्ट भर्ती का सुनहरा मौका, वेतन 35 हजार

  Sarkari Naukri: इंडियन रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में संचालित होने वाली यूएसबीआरएल परियोजना के लिए वरिष्ठ और कनिष्ठ तकनीकी सहायकों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 22 Aug 2021, 11:36 PM IST

indian railway

indian railway

Sarkari Naukri: इंजीनियरिंग में बेचलर डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड ( KRCL ) ने जम्मू और कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में संचालित होने वाली यूएसबीआरएल परियोजना ( USBRL Project ) के लिए तकनीकी सहायक ( Technical Assistant ) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। केआरसीएल ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी को पाने के लिए प्रतियोगियों को टेस्ट देने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए कि तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती सीधे साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदक इस बारे में डिटेल जानकारी केआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक वरिष्ठ तकनीकी सहायक के सात और कनिष्ठ तकनीकी सहायक के सात पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए चयनित योग्य उम्मीदवारों को प्रति माह क्रमश: 35 हजार रुपए और 30 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। एक साल काम पूरा करने के बाद वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

Read More: Government Jobs: 8वीं से ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए विभिन्न विभागों में निकली सैकड़ों पदों पर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

20 से 22 सितंबर तक होंगे साक्षात्कार

वरिष्ठ तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 20 से 22 सितंबर तक होगा। कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 23 से 25 सितंबर तक होगा। साक्षात्कार यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट हेड ऑफिस, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सत्यम कॉम्प्लेक्स, मार्बल मार्केट, त्रिकुटा नगर जम्मू में होंगे।

इंजीनियरिंग में बेचलर डिग्री जरूरी

योग्य उम्मीदवार के पास एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से 60 फीसदी अंकों के साथ उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में बेचलर की डिग्री होनी चाहिए। रेलवे या पीएसयू या प्रतिष्ठित निजी कंपनी में सिविल कंस्ट्रक्शन में कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी।

Read More: Education Loan: बैंक से एजुकेशन लोन लेने से पहले रखें इस बात का ध्यान, वरना होगा नुकसान

इस आधार पर होगा चयन

उम्मीदवार को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए केआरसीएल अधिकारी के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। चयन साक्षात्कार और शैक्षिक योग्यता के आधार किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वो साक्षात्कार में शामिल होने के लिए मूल आयु प्रमाण पत्र, क्वालिफिकेशन, अनुभव, जाति प्रमाण पत्र और इनकी सत्यापित प्रति की एक सेट अपने साथ लेकर जरूर आएं।