राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2018 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। 1200 पदों की इस भर्ती में दवा योजना में कार्यरत प्रार्थियों को भी अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है जिसका उन्हें फायदा मिल सकता है। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से लैब असिस्टेंट भर्ती 2018 में मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अधीन पिछले 6 से 7 साल से दवा योजना में हेल्पर के पद पर काम कर रहे प्रार्थियों को भी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया है।