5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gov Job: फॉरेंसिक साइंस विभाग में लैब असिस्टेंट की सीधी भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन...। ऑनलाइन भरे जा रहे हैं आवेदन फॉर्म...।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 30 Jun 2023, 2:21 PM IST

ukpsc-job.gif

उत्तराखंड सरकार के पोरेंसिक विभाग में निकली लैब असिस्टेंट की भर्ती।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (ukpsc) ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला (forensic science laboratory) में प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती निकाली है। उत्तराखंड पीएससी इसके लिए परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन 18 जुलाई रात 12 बजे से पहले तक भरे जाएंगे।

उत्तराखंड सरकार के विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह ग) में 11 पदों पर सीधी भर्ती के लिए चयन परीक्षा का आयोजन होने वाला है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन psc.uk.gov.in पर भरे जा सकते हैं।

प्रयोगशाला सहायक - 11 पद


प्रयोगशाला सहायक के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से भौतिक, विज्ञान/रसायन विज्ञान/ प्राणि विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / विधि विज्ञान (फारेंसिक साइंस) में से किसी एक विषय के साथ कम से कम 50 फीसदी नंबरों के साथ बीएससी डिग्री होना चाहिए। प्रादेशिक सेना में कम से कम दो साल की सेवा की हो या नेशनल कैडेट कोर का बी अथवा सी प्रमाण पत्र होने पर उम्मीदवार को सीधी भर्ती के मामले में अधिमान दिया जाएगा। प्रयोगशाला सहायक के पद अराजपत्रित (समूह-ग) हैं। इसमें नियुक्ति के बाद अंशदायी पेंशन योजना शामिल हैं। इस पद के लिए लेवल-4 के तहत 25,500-81100 वेतनमान दिया जाएगा। इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 42 साल रखी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

वैवाहिक स्थिति

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (uttarakhand public service commission) ने नोटिफिकशन में कहा है कि इस भर्ती परीक्षा में ऐसे लोग आवेदन के पात्र नहीं हैं, जिनकी एक से अधिक जीवित पत्नी हों अथवा ऐसी महिला, जिसने ऐसे पुरुष से विवाह किया हो जिसकी पहले से ही जीवित पत्नी हो। सेवा में किसी भी पद पर नियुक्ति की पात्रता नहीं होगी। लेकिन, यदि सरकार का समाधान हो जाए कि ऐसा करने के लिए विशेष कारण है तो वह किसी व्यक्ति को इस नियम के प्रवर्तन से मुक्त किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

0-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in पर जाएंगे।
0-यहां दिए गए विज्ञापन/नोटिफिकेशन का अवलोकन करेंगे।
0-इसके बाद how to apply लिंक पर क्लिक करेंगे।
0-इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पर जाएंगे।
0-इसके साथ रजिस्ट्रेशन करेंगे।
0-लागइन और पासवर्ड क्रिएट करेंगे।
0-इसके बाद बेसिक इन्फरमेशन प्रदर्शित होगी।
0-इसका अलवोकन करके सब्मिट कर देंगे।
0-आपके फोन नंबर, इमेल पर मैसेज आएगा।
0-इसके बाद लागइन करने के बाद एजुकेशन डिटेल्स भर दें।
0-इसी में एडिट का ऑप्शन भी आएगा।
0-इसके बाद आगे बढ़े और फोटो/साइन अपलोड करें।
0-जैसा-जैसा निर्देश आता जाए वैसा करते जाएं।
0-इसके बाद फाइनल सबमिशन करना होगा।

परीक्षा का पैटर्न

इस भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। अंक भी 100 ही होंगे। गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग भी होगी। इसलिए सावधानी से जवाब देना चाहिए।

परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। फार्म भरते समय या प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय कोई समस्या आती है तो आयोग के इमेल ukpschepline@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।