scriptये हैं राजस्थान में 10वीं-12वीं पास के लिए निकली हजारों पदों वाली 8 बड़ी भर्तियां | Latest Govt Jobs in Rajasthan 2018 for 10th and 12th Pass | Patrika News

ये हैं राजस्थान में 10वीं-12वीं पास के लिए निकली हजारों पदों वाली 8 बड़ी भर्तियां

Published: May 17, 2018 02:19:52 pm

Submitted by:

Anil Kumar

10वीं-12वीं पास के लिए साल 2018 में राजस्थान में निकली हजारों पदों वाली 8 बड़ी भर्तियां ये हैं

Latest Govt Jobs in Rajasthan 2018 for 10th and 12th Pass

राजस्थान में सरकारी नौकरी चाह रखने वालों के लिए साल 2018 काफी अच्छा रहने वाला है। इस साल लगभग प्रत्येक सरकारी विभाग में बड़ी भर्तियां निकाली गई हैं। इन भर्तियों में अनपढ़ से लेकर 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और उच्च शिक्षा वाले उम्मीदवारों के लिए हजारों पद निकाले गए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं साल 2018 में राजस्थान की 8 बड़ी भर्तियों के बारे में जिनमें 10वीं और 12वीं पास या उससें भी कम पढ़ाई वाले उम्मीदवार अप्लाई करके अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं—

1.
RSMSSB क्लर्क एवं जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2018

RSMSSB क्लर्क एवं जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए 12 वीं + डिप्लोमा / सर्टिफिकेट (कंप्यूटर) + राजस्थानी संस्कृति एवं देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में 11255 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती का विज्ञापन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/Amendment_adv_LDC_1422_200418_.pdf


https://sso.rajasthan.gov.in/signin

2.

राजस्थान पुलिस कॉस्टेबल भर्ती 2018 अथवा Rajasthan Police Constable Recruitment 2018

Rajasthan Police Constable Recruitment 2018 अथवा राजस्थान पुलिस कॉस्टेबल भर्ती 2018 का आॅनलाइन एग्जाम निरस्त होने के बाद अब इसके लिए फिर से आॅफलाइन एग्जाम लिया जा रहा है। हालांकि अब इस भर्ती में पदों के साथ आयु सीमा भी बढ़ाई गई है। अब इस भर्ती में अप्लाई करने वालों की उम्र सीमा 4 साल बढ़ाकर 27 साल कर दी गई है। इस इसके अलावा इस भर्ती में अब पदों की संख्या 13,912 कर दी गई है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जा रहा है।


3.

राजस्थान फिजियोथैरेपिस्ट भर्ती 2018 अथवा RPSC Physiotherapy Recruitment 2018
इस भर्ती में 12 वीं + डिप्लोमा (फिजियोथेरेपी) + राजस्थानी संस्कृति एवं देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 30 पदों के लिए की जा रही है। इसको Physiotherapist – TSP Region तथा Physiotherapist – Non-TSP Region के अनुसार निकाला गया है। इस भर्ती का विज्ञापन आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं—

https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/RecruitmentAdvertisements/BFC2459A2D9F4806B314FB90C2487A6C.pdf

4.
RPSC वाईस प्रिंसिपल / सुपरिन्टेन्डेन्ट एवं ग्रुप इंस्ट्रक्टर / सर्वेयर / असिस्टेंट एप्रेंटिसशिप एडवाइजर भर्ती 2018

RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) में वाईस प्रिंसिपल / सुपरिन्टेन्डेन्ट एवं ग्रुप इंस्ट्रक्टर / सर्वेयर / असिस्टेंट एप्रेंटिसशिप एडवाइजर पदों के लिए भर्ती में 12 वीं + आईटीआई / डिप्लोमा / डिग्री (इंजीनियरिंग) + 1-7 साल का एक्सपीरियंस + राजस्थानी संस्कृति एवं देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में 79 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती का विज्ञापन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें—
https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/RecruitmentAdvertisements/13A870C1545D470CAC965493E133E5A8.pdf

 

5.

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राजस्थान भर्ती 2018 अथवा MHFWD Rajasthan Recruitment 2018

नर्स ग्रेड-II (Nurse Grade-II – For Scheduled Area)
नर्स ग्रेड-II (Nurse Grade-II – For Non-Scheduled Area

MHFWD Rajasthan Recruitment 2018 में 12 वीं + जीएनएम अथवा इसके समकक्ष डिग्री वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती 4514 पदों के लिए की जा रही है। इस भर्ती का विज्ञापन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें—
http://www.rajswasthya.nic.in/151%20Dt.01.05.2018%20Website.pdf
http://www.rajswasthya.nic.in/152%20Dt.01.05.2018%20Website.pdf


6.

लाइव स्टॉक असिस्टेंट भर्ती 2018 अथवा RSMSSB Livestock Assistant Recruitment 2018
इस भर्ती में 12 वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री एंड बायोलॉजी / हॉर्टिकल्चर-एग्रीकल्चर, एनिमल हसबेंडरी एंड बायोलॉजी) + लाइवस्टॉक असिस्टेंट ट्रेनिंग कोर्स + हिंदी एवं इंग्लिश टाइपिंग का ज्ञान + राजस्थानी संस्कृति एवं देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 2077 पदों को भरा जा रहा है। इस भर्ती का विज्ञापन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें—
http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/LSA.pdf


7.
RSMSSB जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2018

RSMSSB जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2018 के लिए 10 वीं + आईटीआई / डिप्लोमा / डिग्री (इंजीनियरिंग) / बी.सी.ए. / बी.एससी. / एम.सी.ए. + 1-3 साल का एक्सपीरियंस + राजस्थानी संस्कृति एवं देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में 402 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती का विज्ञापन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें—
http://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/Full_Advt_JouniorInstructor2018.pdf

 

8.

स्वायत शासन विभाग राजस्थान सफाईकर्मी भर्ती 2018 अथवा LSG Rajasthan Sweeper Recruitment 2018


LSGD Rajasthan (स्वायत शासन विभाग राजस्थान) ने सफाई कर्मचारी के पदों की बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत राजस्थान के नगर निकायों में सफाईकर्मियों के 21136 पदों को भरा जा रहा है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 1 साल का कार्यानुभव मांगा गया है। LSGD Rajasthan Recruitment की इस भर्ती का विज्ञापन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
http://lsg.urban.rajasthan.gov.in/content/dam/raj/udh/lsgs/lsg-jaipur/pdf/add.pdf
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो