
Latest Jobs: शिक्षक के पदों पर नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा की ओर से शिक्षक भर्ती को लेकर जानकारी दी गई है। राज्य के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक-उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 5700 शिक्षण सहायक, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में 927 अध्यापक-सहायकों की भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार ने यह फैसला राज्य में उच्च शिक्षा, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लिया है।
गैर-सरकारी सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 3382 शिक्षण सहायकों की भर्ती होगी।
-अंग्रेजी के लिए 624,
-अकाउंट एंड कॉमर्स के लिए 446,
-सोशियोलॉजी के लिए 334,
-इकोनॉमिक्स के लिए 276 और गुजराती विषय के लिए 254 शिक्षण-सहायकों की भर्ती की जाएगी।
माध्यमिक विद्यालयों में इन विषयों के लिए होगी भर्ती
-गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में गणित-विज्ञान के लिए 1037,
-अंग्रेजी लिए 442,
-सोशियोलॉजी के लिए 289,
-गुजराती के लिए 234 और
-अन्य विषयों के लिए कुल 2307 शिक्षण सहायकों की भर्ती की जाएगी।
इसी तरह गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में 927 संकाय सहायकों की भर्ती की जाएगी। अध्यापक-सहायकों की इस भर्ती के लिए 20 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। भर्ती प्रकिया की अधिक जानकारी www.rascheguj.in पर जाएं।
Published on:
15 Jan 2021, 10:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.