LIC ADO Main Exam Postponed: एलआईसी एडीओ (LIC ADO) मुख्य परीक्षा स्थगित हो गई है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने 8 अप्रैल को आयोजित होने वाली अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर ( ADO Exam) भर्ती, 2023 की मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए एडीओ के 9,394 पद भरे जाएंगे। भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर (ADO) भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 8 अप्रैल के बजाय 23 अप्रैल, 2023 को होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट licindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2023 है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बतौर शुल्क 750 रुपये देना होगा। वहीं, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाएं।