एलआईसी ने 300 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए आपके पास 31 जनवरी, 2023 तक का समय है। इसके अलावा प्रारंभिक भर्ती परीक्षा 17 व 20 फरवरी 2023 और मुख्य परीक्षा 18 मार्च, 2023 को होगी। यदि आप प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होते हैं, तो आपको एक चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा। इस तरह आप निर्धारित मानदंडों को पूरा कर एक अच्छी जॉब हासिल कर सकते है।