29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MC Chandigarh Recruitment 2021: क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

MC Chandigarh Recruitment 2021: चंडीगढ़ नगर निगम ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न विभागों में रिक्त कुल 172 पदों को भरा जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 1 Apr 2021, 7:44 AM IST

MC Chandigarh Recruitment 2021

MC Chandigarh Recruitment 2021: चंडीगढ़ नगर निगम ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। निगम द्वारा यह भर्ती दस वर्षों के बाद निकाली गई है। भर्ती का नोटिफिकेशन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न विभागों में रिक्त कुल 172 पदों को भरा जाएगा। चंडीगढ़ नगर निगम में इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु होने की तिथि 8 अप्रैल 2021 है। इस भर्ती के जरिए सब डिविजनल इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और फायरमैन सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Check MC Chandigarh Recruitment 2021 Notification

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि - 8 अप्रैल 2021
आवेदन की अंतिम तिथि - 3 मई 2021
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 5 मई 2021

Read More: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

रिक्तियों का विवरण
फायरमैन - 81 पद
स्टेशन फायर ऑफिसर - 1 पद
ग्रुप-सी ड्राइवर - 04 पद
ग्रुप- ए एसडीई सिविल- 01 पद
ग्रुप- बी अकाउंटेट- 02 पद
ग्रुप- बी सब इंस्पेक्टर- 06 पद
ग्रुप- बी जूनियर इंजीनियर- 05 पद
ग्रुप- बी जूनियर इंजीनियर- 02 पद
ग्रुप- सी र्क्लक- 41 पद
अन्य - 23 पद

Read More: 10वीं पास के लिए 1137 पदों पर निकली सीधी भर्ती, बिना किसी परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन

पात्रता
पदों के अनुसार पात्रता और रिक्तियों का विवरण देखने के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग -अलग निर्धारित की गई है।

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा निकाली गई ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 8 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मई 2021 निर्धारित की गई है। शुल्क भुगतान के लिए 5 मई तक का समय दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया चंडीगढ़ नगर निगम की ऑफिशियल वेबसाइट http://mcchandigarh.gov.in/ पर शुरू होगी।

Read More: 8वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई