वर्तमान में न्यूनतम वेतन फार्मूले के अनुसार, प्रत्येक मजदूरी करने वाला औसतन तीन व्यक्तियों का खर्च उठाता है। कपड़ों, दवाओं, परिवहन जैसे आवश्यक गैर-खाद्य पदार्थों को छोडक़र एक ‘उपभोग इकाई’ को प्रति दिन कम से कम 2,700 कैलोरी की आवश्यकता होती है। इस नए फार्मूले के अनुसार, प्रति घर ‘उपभोग इकाइयों’ की संख्या बढक़र 3.6 हो गई है।