Ministry of Defence Recruitment 2021 : रक्षा मंत्रालय में Group C में 10वीं पास के लिए सीधी भर्ती, जल्दी करें अप्लाई
रक्षा मंत्रालय ने स्टेनोग्राफर ग्रेड II, लोअर डिवीजन क्लर्क, मैसेंजर और सफाईवाला पदों सहित सिविलियन पदों के ग्रुप सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीधी भर्ती के माध्यम से निर्धारित समय से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Ministry of Defence Group C Recruitment 2021 Notification : रक्षा मंत्रालय ने स्टेनोग्राफर ग्रेड II, लोअर डिवीजन क्लर्क, मैसेंजर और सफाईवाला पदों सहित सिविलियन पदों के ग्रुप सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीधी भर्ती के माध्यम से निर्धारित समय से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की अंतिम तिथि (प्रकाशन की तिथि को छोड़कर) से 21 दिनों (20 नवंबर) के भीतर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:— ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की अंतिम तिथि (प्रकाशन की तिथि को छोड़कर) से 21 दिन (20 नवंबर) तक आवेदन कर सकते है।
रक्षा मंत्रालय समूह सी भर्ती 2021 रिक्ति विवरण:— कुल पदों की संख्या — 6 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड II - 1 पद लोअर डिवीजन क्लर्क- 1 पद मैसेंजर- 3 पद सफाईवाला - 1 पद
मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ग्रुप सी भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन:— इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ रक्षा मंत्रालय, मुख्यालय 111 उप क्षेत्र, बेंगडुबी सैन्य स्टेशन (पश्चिम बंगाल), स्टेशन मुख्यालय, हाशिमारा (पश्चिम बंगाल) और स्टेशन मुख्यालय गंगटोक में 21 दिनों के भीतर (20 नवंबर) आवेदन जमा कर सकते हैं।