2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MPESB Recruitment 2023: कृषि विभाग में 1900 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

MPESB Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से 1978 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवदेन कर सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 12 Apr 2023, 1:28 PM IST

mp_job.jpg

MPESB Recruitment 2023

MPESB Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से 1978 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवदेन कर सकेंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2023 से शुरू कर दी जाएगी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने कृषि अधिकारी और वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी के 1978 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का संबंधित विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) भर्ती 2023 पदों की संख्या ?

कुल पदों की संख्या- 1978 पद
ग्रामीण विकास अधिकारी – 1852 पद
लैब टेक्नीशियन – 14 पद
फील्ड एक्सटेंशन अधिकारी – 27 पद
डायरेक्टर एग्रीकल्चर – 1 पद
ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी – 52 पद
सीनियर एग्रीकल्चर डेवलेपमेंट ऑफिसर – 7 पद
सीनियर ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी – 25 पद

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) भर्ती 2023 आयु -सीमा ?

अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सीएसआईआर यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस डेट तक करें आवेदन


मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) भर्ती 2023 महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू - 17 अप्रैल 2023
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 1 मई 2023
आवेदन पत्र में संशोधन की तारीख -17 अप्रैल से 6 मई 2023
संभावित परीक्षा तारीख - जुलाई में आयोजित की जा सकती है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) भर्ती 2023 शैक्षणिक योग्यता ?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में कृषि अधिकारी और वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का संबंधित विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। कृपया अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in देखें।

यह भी पढ़ें- Recruitment 2023: असिस्टेंट मैनेजर के 45 पदों पर निकली भर्ती, यहां करें अप्लाई