MPPSC Sports Officer Recruitment 2023: अगर आप स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाना चाहते है तो खेल अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023 के लिए के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने खेल अधिकारी के पदों पर आवेदन मांगे हैं। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) खेल अधिकारी के पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 27 मई 2023 है। लेकिन इन आवेदन पत्रों में सुधार 28 और 29 मई 2023 के दिन किया जा सकता है। आवेदन पत्रों में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये फीस देनी होगी। जितने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) खेल अधिकारी के कुल 129 पदों को इस भर्ती के माध्यम से भरा जायेगा।