30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NAARM Recruitment 2021: यंग प्रोफेशनल्स के लिए निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

NAARM Recruitment 2021: NAARM भर्ती 2021: नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च मैनेजमेंट ने यंग प्रोफशनल्स टू के नौ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 मई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 7 May 2021, 6:15 PM IST

NAARM Recruitment 2021

NAARM Recruitment 2021: नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च मैनेजमेंट (NAARM) हैदराबाद ने यंग प्रोफेशनल-II के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य आवेदक 15 मई 2021 तक या उससे पहले निर्धारित आवेदन प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट naarm.org.in पूरी डिटेल उपलब्ध है। भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड, आवेदन कैसे करें और अन्य विवरण एनएएआरएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार हासिल कर सकते हैं।

Read More: CRPF Recruitment 2021: सीआरपीएफ में निकली जीडीएमओ के पद पर भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

दरअसल, ICAR-NAARM, राजेंद्रनगर, हैदराबाद, तेलंगाना में डिवीजनों/अनुभागों/परियोजनाओं के तहत काम करने के लिए अनुबंध के आधार पर यंग प्रोफेशनल्स - II के 09 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Important Dates:

आवेदन जमा करने की शुरआती तिथि 05 मई 2021

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2021

जरूरी योग्यता

यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवाद के पास कृषि विज्ञान/कृषि अर्थशास्त्र/कृषि विस्तार/कृषि व्यवसाय में स्नातकोत्तर, कंप्यूटर अनुप्रयोग में परास्नातक, कंप्यूटर विज्ञान में स्नातकोत्तर या कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर अनुप्रयोगों के अनुशासन में इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर डिग्री होना जरूरी। आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष।

Read More : ICMR-NITM Recruitment 2021: साइंटिफिक सपोर्ट और अन्य पदों के लिए निकली भर्तियां, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन

आवेदन कैसे करें

इच्छुक और योग्य आवेदक 15 मई 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को चाहिए कि आवेदन तय प्रारूर में सभी सत्यापित दस्तावेजों के साथ ई-मेल #ypinterviewnaarm@gmail.com पर भेज दें। ध्यान रखें प्रमाणपत्रों की स्कैन की गई प्रतियां विधिवत रूप से आवेदन के साथ संलग्न होनी चाहिए। इन प्रमाण पत्रों में यूजी और पीजी के लिए अनंतिम/अंतिम डिग्री प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट, दसवीं का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व अन्य शामिल हैं। शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों का चयन केवल ऑनलाइन के जरिए होगा। साक्षात्कार की तारीख के बारे में ईमेल के माध्यम से योग्य उम्मीदवार को सूचित किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों की सूची अकादमी की वेबसाइट यानी https://naarm.org.in पर भी अपलोड किया जाएगा।

Read More: Army JAG Recruitment 2021: सेना में एसएससी के लिए निकली भर्ती, लॉ ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका

Web Title: naarm recruitment 2021 apply for young professional ii posts