25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NHM recruitment 2018 – कंसलटेंट, एई समेत 62 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

NHM recruitment 2018, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ( NHM ) असम ने कंसलटेंट, एई समेत 62 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उ
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 10 Apr 2018, 6:23 PM IST

nhm

NHM recruitment 2018, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ( NHM ) असम ने कंसलटेंट, एई समेत 62 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ( NHM ) असम में रिक्त पदों का विवरणः

कंसल्टेंट (चाइल्ड हेल्थ), पद : 02
योग्यता :
- मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस के साथ पीडियाट्रिक में डिग्री/डिप्लोमा हो।
- इसके साथ असम मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के साथ पांच वर्ष का अनुभव हो।
आयुसीमा : अधिकतम 62 वर्ष।

आर्किटेक्ट कंसल्टेंट, पद : 01
योग्यता :
- एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्किटेक्चर में डिग्री होनी चाहिए।
- इसके साथ आर्किटेक्ट के तौर पर कम से कम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।
आयुसीमा : अधिकतम 43 वर्ष।

कंसल्टेंट (सिविल वर्क), पद : 01
योग्यता : सिविल वर्क में बैचलर/मास्टर डिग्री होने के साथ संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 62 वर्ष।

डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर, एनसीडी, पद : 06
योग्यता : मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त होने के साथ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/असम मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 62 वर्ष।

स्टेट लेप्रोसी कंसल्टेंट , पद : 01
योग्यता : एमबीबीएस होने के साथ पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम में पांच वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 62 वर्ष।

स्टेट कोऑर्डिनेटर ( असम क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट ), पद : 01
योग्यता : एमबीबीएस डिग्री अथवा एमडी होना चहिए। इसके साथ हेल्थ केयर के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो। अथवा हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए किया हो।
आयुसीमा : अधिकतम 62 वर्ष।

एपीडेमियोलॉजिस्ट (आईडीएसपी), पद : 04
योग्यता :
- एमबीबीएस होने के साथ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन/कम्युनिटी हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/ डिप्लोमा होना चाहिए।
- एमबीबीएस होने के साथ पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में दो वर्ष का कार्यानुभव हो।
- मेडिकल ग्रेजुएट (आयुर्वेद/होम्योपैथी) होने के साथ एमपीएच/डीपीएच हो।
- एपीडेमियोलॉजी में एमएससी होने के साथ पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में दो वर्ष का कार्यानुभव हो।
- लाइफ साइंस, सोशल साइंस और स्टेटिस्टिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट होने के साथ पब्लकि हेल्थ के क्षेत्र में दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

कंसल्टेंट (पीडियाट्रिक एंड नेनोल सर्विस), पद : 01
योग्यता : एमबीबीएस होने के साथ पीडियाट्रिक में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।
आयुसीमा : अधिकतम 62 वर्ष।

ट्रेनिंग कंसल्टेंट, पद : 01
योग्यता : गाइक्नोलॉजी एंड ऑब्सेट्रिक्स में एमडी/डीएनबी होना चाहिए। इसके साथ संबंधित क्षेत्र मे पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।
आयुसीमा : अधिकतम 62 वर्ष।

सीनियर कंसल्टेंट, ट्रेनिंग, पद : 01
योग्यता : एमबीबीएस डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 62 वर्ष।

आशा प्रोग्राम मैनेजर, पद : 01
योग्यता : हेल्थ मैनेजमेंट/रूरल डेवलपमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होने के साथ तीन से पांच वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 62 वर्ष।

स्टेट कंसल्टेंट (क्वालिटी एश्योरेंस), पद : 01
योग्यता : एमबीबीएस/डेंटल/आयुष/नर्सिंग ग्रेजुएट होने के साथ हॉस्पीटल एडमिनिस्ट्रेशन/हेल्थ मैनेजमेंट में मास्टर किया हो। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।
आयुसीमा : अधिकतम 62 वर्ष।

स्टेट कंसल्टेंट (क्वालिटी मॉनिटरिंग), पद : 01
योग्यता : स्टेटिस्टिक्स में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होने के साथ पब्लिक हेल्थ क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 62 वर्ष।

डिस्ट्रिक्ट वेक्टर बोन डिसीज कंसल्टेंट, पद : 04
योग्यता : जूलॉजी/एंटोमालॉजी/लाइफ साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होने के साथ पांच वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 43 वर्ष।

एचआर एग्जिक्यूटिव, पद : 01
योग्यता : ह्युन रिसोर्स मैनेजमेंट में दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा होने के साथ संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 43 वर्ष।

डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, पद : 01
योग्यता : मैनेजमेंट में एमबीए/पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होने के साथ संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 43 वर्ष।

असिस्टेंट इंजीनियर (इंस्ट्रूमेंटेशन), पद : 01
योग्यता : इंस्ट्रूमेंटेशन/बायोमेडिकल इंजीनियरिंग/मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई होने के साथ दो वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 62 वर्ष।

हॉस्पीटल एडमिनिस्ट्रेटर, पद : 04
योग्यता : हॉस्पीटल एडमिनिस्ट्रेशन/हॉस्पीटल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री होने के साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 43 वर्ष।

डिस्ट्रिक्ट ड्रग स्टोर मैनेजर , पद : 01
योग्यता : फार्मेसी में बैचलर होने के साथ संबंधित क्षेत्र में चार वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 43 वर्ष।

डिस्ट्रिक्ट फैमिली प्लानिंग कोऑर्डिनेटर, पद : 02
योग्यता : सोशल वर्क में मास्टर डिग्री होने के साथ संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। अंग्रेजी और असमिया लिखने और बोलने में निपुणता हो।
आयुसीमा : अधिकतम 43 वर्ष।

अर्ली इंटरवेंशनिस्ट कम स्पेशल एजुकेटर, पद : 27
योग्यता : डिसएबिलिटीज स्टडीज में एमएससी के साथ फिजियोथेरेपी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 43 वर्ष।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट https://nhm.assam.gov.in पर लॉगइन करें और दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

महत्वपूर्ण तिथि : 20 अप्रैल 2018

महत्वपूर्ण वेबसाइट : https://nhm.assam.gov.in

NHM recruitment notification 2018:

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ( NHM ) असम ने कंसलटेंट, एई समेत 62 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।