NHM Haryana Recruitment 2021 Notification: अकाउंट असिस्टेंट, एमओ और स्पेशलिस्ट के पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहां पढ़ें
NHM Haryana Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), हरियाणा ने एमओ स्पेशलिस्ट, मेडिकल ऑफिसर और अन्य के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 से 25 मई 2021 तक वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
NHM Haryana Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), हरियाणा ने एमओ स्पेशलिस्ट, मेडिकल ऑफिसर और अन्य के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 से 25 मई 2021 तक वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन, पात्रता और अन्य सभी जरुरी डिटेल्स के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। आधिकारिक नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।
शैक्षणिक योग्यता: एमओ स्पेशलिस्ट- एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त प्रसूति एवं स्त्री रोग में एमडी / एमएस / डीएनबी / डीजीओ की डिग्री होनी जरुरी है। मैट्रिक तक हिन्दी/संस्कृत भाषा के रूप में एक विषय होना चाहिए। मेडिकल ऑफिसर- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस, हरियाणा मेडिकल काउंसिल से पंजीकृत। पब्लिक हेल्थ मैनेजर - सीएचए / अस्पताल प्रबंधन / सामुदायिक चिकित्सा में एमडी; सीएचए/अस्पताल प्रबंधन/सामुदायिक चिकित्सा में मास्टर/डिप्लोमा/स्वास्थ्य प्रबंधन में एमबीए या पब्लिक हेल्थ में मास्टर डिग्री होना जरुरी है। अकाउंटस असिस्टेंट - न्यूनतम 55% अंकों के साथ बी.कॉम। टैली ERP.9 सॉफ्टवेयर का ज्ञान होना आवश्यक है। साथ ही मैट्रिक स्तर पर हिन्दी/संस्कृत विषय भी होना जरुरी है। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।
ऐसे करें अप्लाई इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ 20 से 25 मई तक कार्यालय सिविल सर्जन, ए-ब्लॉक, 5वीं मंजिल, सिविल अस्पताल परिसर, सेक्टर 6, पंचकूला में वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।
Web Title: NHM Haryana Recruitment 2021 Notification For Accountant and MO Posts